अश्वगंधा एक बहुत महत्वपूर्ण औषधि है, इसका एक नाम विथानिया सोमनिफेरा(Withania Somnifera) भी है| इसे भारतीय जिनसेंग, विंटर चेरी भी कहा जाता है | अश्वगंधा की पत्तियों और जड़ों में घोड़े की गंध आने के कारण इसको अश्वगंधा के नाम से जाना जाता है | यह खासकर सूखे क्षेत्रों में पैदा होता है | अश्वगंधा की खेती ज़्यादातर उत्तरी अफ्रीका और भारत के कई राज्यों जैसे राजस्थान, पंजाब, गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश में होती है | अश्वगंधा एक झाड़ीदार पौधा है, इसके पौधे 1.25 मीटर लंबे और सीधे होते हैं | इसके पत्ते, जड़, छाल, बीज, फल को विभिन्न तरीकों से विभिन्न रोगों के लिए प्रयोग किया जाता है | इसका हमेशा से आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सा में उपयोग हुआ है | अश्वगंधा में बहुत सारे गुण हैं, यह आपके बहुत रोगों को ठीक करने के लिए एक सफल जड़ी बूटी है | अश्वगंधा में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लामेट्री, लिवर टॉनिक, एंटीस्ट्रेस और इम्यूनो मॉड्युलेटर गुण भी होते हैं | अश्वगंधा मोटापा घटाने में, इम्युनिटी बढ़ाने में, शारीरिक शक्ति प्रदान करने में, वीर्य विकार जैसी समस्याओं को ठीक करने में एक कारगर औषधि है | अश्वगंधा को आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का राजा माना जाता है | इस लेख में हम जानेंगें की अश्वगंधा के फायदे(Ashwagandha Benefits In Hindi) क्या-क्या है, कैसे यह एक जड़ी बूटी इतनी सारी समस्याओं को हल करती है |
अश्वगंधा के फायदे | Ashwagandha Benefits In Hindi
अश्वगंधा के फायदे बहुत सारे है, आइये आगे इस लेख में विस्तार से इसके फायदे जानते है | लेकिन अगर आप किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित है तो आप सिर्फ इसी पर निर्भर ना रहे और इसके सेवन से पहले एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर करें |
दिमाग के लिए फायदेमंद
लोगों के जीवन में भाग दौड़ बहुत ज्यादा बढ़ गई है, जिससे तनाव भी बढ़ता जा रहा है | मानसिक स्वास्थ्य अच्छा होना यह भी बहुत ही जरूरी है, अगर आप मानसिक रूप से सवस्थ है तो आप बहुत हल्का महसूस करते हैं | कोर्टाना आयुर्वेद में मध्य रसायन समझे जाने वाले अश्वगंधा, जो दिमाग की गतिविधियों को सही रखता है और दिमाग से जुड़ी हुई बीमारियों जैसे स्ट्रेस, डिप्रेशन, एंग्जाइटी, बाइपोलर डिसऑर्डर, एकाग्रता, याददाश्त जैसी समस्या को दूर करता है | अश्वगंधा में कॉग्निशन को बढ़ाने की क्षमता होती है जिससे कि मानसिक क्रियाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलती है |
डायबिटीज़ में अश्वगंधा के फायदे
शुगर लेवल को नियंत्रित करने में अश्वगंधा बहुत सहायक है | इसके सेवन से पेनक्रियाज एक्टिव हो जाते हैं जिसकी वजह से इंसुलिन का उत्पादन होता है और शुगर लेवल को शरीर में स्तर कर देता है | आजकल डायबिटीज़ type-2 बहुत ही बड़ी समस्या है जिसको अश्वगंधा कंट्रोल करता है | अगर अश्वगंधा का सेवन करते हैं तो ये बहुत ही कारगर साबित होगा | यह आपको उतना ही फायदा पहुंचाएगा जितना कि डायबिटीज़ की दवाई पहुंचाती है |
दिल को सवस्थ रखने में कारगर
अश्वगंधा खून में फैट की मात्रा को कम कर देता है और फैट से होने वाली बीमारियों से बचाता है | यह हार्टअटैक की समस्याओं को भी कम करता है क्योंकि यह कार्डियोवेस्कुलर मांसपेशियों को मजबूत बनाने में सहायक है |
ट्यूमर मुक्त बनाने में फायदेमंद
अश्वगंधा में एंटीट्यूमर गुण होते हैं | इसलिए ये ट्यूमर या कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों को नियंत्रित करता है, अश्वगंधा की जड़, तने, पत्तियों को अलग-अलग दवाइयों के रूप में इस्तेमाल किया जाता है | कई रिसर्च के आधार पर बताया जाता है कि अश्वगंधा नए सेल्स को नहीं बनने देता और जो कैंसर सेल्स पहले से बने हुए उनको बढ़ने से रोकता है | कैंसर के इलाज में कीमोथेरेपी , रेडियोथेरेपी इस्तेमाल होती है जिनकी वजह से कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो जाते हैं अगर अश्वगंधा का सेवन करते हैं तो इससे कुछ फायदा मिल सकता है लेकिन कैंसर बहुत घातक बीमारी है अगर आप अश्वगंधा का सेवन करना चाहते हैं तो पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें |
मोटापे को कम करने में सहायक
मोटापा बढ़ने के बहुत सारे कारण हो सकते हैं जैसे हॉर्मोन्स डिस्ऑर्डर, थायरॉयड, डायबिटीज़, कार्टिसोल लेवल बढ़ना, खान पान आदि | कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ने से मोटापा भी बढ़ने लगता है | लेकिन अश्वगंधा चूर्ण का नियमित रूप से सेवन करने से यह हॉर्मोन कम हो जाता है जिसकी वजह से मोटापा भी कम होने लगता है |
इम्युनिटी बूस्टर का काम करता है
अश्वगंधा इम्युनिटी बढ़ाने का काम करता है | यह रोग प्रतिरोधक छमता को बढ़ाता है और आपके शरीर को रोगो से लड़ने के लिए तैयार करता है | कोरोना काल में भी अश्वगंधा बहुत सहायक रहा है और शरीर को मजबूत और ऊर्जावान बनाये रखा |
शारीरिक और मानसिक क्षमता को बढ़ाता है
अश्वगंधा शारीरिक कमजोरी को दूर करता है और आपके शरीर में स्फूर्ति लाता है | एक रिपोर्ट के अनुसार अश्वगंधा के इस्तेमाल से 70 फीसदी तक तनाव को कम कर सकते हैं ओर शारीरिक क्षमता को भी बढ़ा सकते हैं |
कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक
अश्वगंधा हृदय की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है | इसमें एंटीइंफ्लामेट्री और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जिनकी वजह से यह कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित रखता है | वर्ल्ड जनरल ऑफ मेडिकल साइंस द्वारा प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार अश्वगंधा में एक गुण होता है जो कि खून में बढ़ें हुए कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है |
मेल फर्टिलिटी को बढाए
अश्वगंधा मेल फर्टिलिटी को बढ़ाता है | स्पर्म की क्वालिटी, क्वांटिटी, मोटिलिटी को बढ़ाने में मदद करता है | पुरुषों की यौन क्षमता में वृद्धि करता है और वीर्य की गुणवत्ता में सुधार करता है | लोग स्टेरॉएड का इस्तेमाल करते है लेकिन उसके साइड इफ़ेक्ट बहुत ज्यादा है, लेकिन आप अगर अश्वगंधा का सेवन करते है तो यह भी स्टेरॉएड की तरह काम करेगा वो भी बिना किसी नुकसान के |
स्किन के लिए फायदेमंद
अश्वगंधा में एंटी एजिंग और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जिनकी वजह से यह त्वचा को फायदा पहुंचाता है | यह फ्री रेडिकल को नष्ट कर देता है और झुर्रियाँ को खत्म कर देता है, चेहरे के कील मुहांसे दूर करता है और चेहरे को चमकदार ,मुलायम ,नमीयुक्त बनाता है |
बालों के लिए अश्वगंधा के फायदे
स्ट्रेस होना, अच्छी नींद नहीं आना,ये समस्या भी बालो को कमजोर कर देती है | अश्वगंधा मैलेनिन कंपाउंड को बरकरार रखता है और बालों से संबंधित समस्याओं को जैसे डैंड्रफ होना, समय से पहले बाल सफेद होना, बाल झड़ना, बालों का रूखापन इन सब परेशानियों को समाप्त करता है |
फीमेल फर्टिलिटी के लिए भी फायदेमंद
अश्वगंधा एक ऐसी औषधि है जो ना कि पुरुषों के लिए बल्कि महिलाओं के लिए भी फायदेमंद है यह हार्मोनल डिस्बैलेंस, तनाव, पोषक तत्वों की कमी, पीसीओडी, सिस्ट जैसी बीमारियों की वजह से माँ बनने में असमर्थ होती है उनके लिए भी एक आशीर्वाद है अश्वगंधा रिप्रोडक्टिव हार्मोन को कंट्रोल करता है और थायराइड ग्रंथी के फंक्शन में भी सुधार करता है |
आँखों की रौशनी बढ़ाने के लिए
अश्वगंधा को आँखों की रौशनी को बढ़ाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है कहते हैं रोज़ दूध के साथ अश्वगंधा लेने से आँख की रौशनी अच्छी होती है और आपको स्ट्रेस से भी बचा सकती है |
अनिद्रा की परेशानी में अश्वगंधा के फायदे
नींद न आना यह भी एक बीमारी है | लोग न जाने कैसी कैसी दवाईयां लेते है सिर्फ नींद लाने के लिए लेकिन आपको बता दे की अश्वगंधा इस बीमारी में भी बहुत लाभदायक है | एक अध्ययन के अनुसार पत्तों में ट्राएथिलीन ग्लाइकोल नामक यौगिक होता है, जो आपको गहरी नींद देने में मदद करता है |
आर्थराइटिस में अश्वगंधा के फायदे
अश्वगंधा में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं |अश्वगंधा की जड़ का रस बहुत ही फायदेमंद होता है यह आर्थराइटिस के दर्द में आराम देता है | अश्वगंधा अर्थराइटिस में यूरिक एसिड को घटाने में फायदेमंद है और सूजन, जोड़ों के दर्द मे आराम दिलाता है | इसका सेवन आप दूध के साथ कर सकते हैं यह भी आपको बहुत फायदा देगा और आपको जल्द ही असर दिखना शुरू हो जाएगा |
अश्वगंधा मांसपेशियां मजबूत करने में सहायक
अश्वगंधा के सेवन से मांसपेशियां मजबूत बनती है | आप अश्वगंधा की सप्लिमेंट्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, यह पैरों की मांसपेशियों, शरीर की कमजोरी के लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा और इसके इस्तेमाल से आप दिमाग और मांसपेशियों के बीच बेहतर तालमेल बना सकते हैं |
थायराइड के लिए अश्वगंधा के फायदे
अश्वगंधा एक प्राकृतिक और शक्तिवर्धक औषधि है, इसके सेवन से थायराइड को नियंत्रण में किया जा सकता है | थायराइड दो प्रकार के होते हैं-थायरोक्सिन हार्मोन हाइपोथायरायडिज्म (Hypothyroidism) और थायराइड (हायपरथायरोडिज्म)| अश्वगंधा दोनों ही तरह के थायरॉइड में कारगर है | अश्वगंधा खून में T3 और T4 हार्मोन के स्राव को बढ़ा देता है और थायरॉइड ग्लैंड के फंक्शन में सुधार करता है | इसकी पत्तियाँ और जड़ बहुत ही लाभदायक है आप इन्हें उबालकर पी सकते है |
इसे भी पढ़े:तुलसी के फायदे | तुलसी को करें अपने जीवन में शामिल-होंगे फायदे ही फायदे
अश्वगंधा के फायदे पुरुषों और महिलाओं के लिए
जैसा कि आप जानते हैं अश्वगंधा एक लाभकारी आयुर्वेदिक औषधि है | अश्वगंधा के इस्तेमाल से आप कई तरह की समस्याओं को दूर कर सकते हैं | यह महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए लाभकारी है | लोगों का खान पान शुद्ध नहीं होने के कारण इनफर्टिलिटी बढ़ती जा रही है इसमें पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं यह समस्या सिर्फ महिलाओं की नहीं है बल्कि पुरुष भी इस परेशानी का सामना कर रहे हैं लेकिन इन समस्याओं के लिए अश्वगंधा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है |
अश्वगंधा के फायदे पुरुषों के लिए
- अश्वगंधा पुरुषों के लिए बहुत फ़ायदेमंद है, यह यौन इच्छा में कमी, स्पर्म काउंट में कमी, इनफर्टिलिटी जैसी समस्याओं का निवारण करता है |
- पुरुषों में स्पर्म काउंट कम होने की समस्या देखी जाती है, इसका सामान्य कारण है आज कल की तनावपूर्ण जीवनशैली, अगर इस तरह की समस्या से आप परेशान हैं तो आप अश्वगंधा का सेवन कर सकते हैं |
- अश्वगंधा के सेवन से शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड बनता है जिससे की पुरुषों मैं यौन इच्छा बढ़ जाती है |
- अश्वगंधा शारीरिक कमजोरी को दूर करने में भी बहुत सहायक है |
- अश्वगंधा के सेवन से पुरुषों में होने वाली शीघ्रपतन की समस्या को दूर कर सकते हैं |
- तनाव, चिंता, शारीरिक कमजोरी, भाग दौड़ वाली ज़िंदगी, ये सब कारण है जो हॉर्मोन्स को डिसबैलेंस कर देते हैं और जिसकी वजह से यौन इच्छा भी कम होती जा रही है, अगर आप अश्वगंधा का सेवन करते हैं तो ये तनाव, चिंता, शारीरिक कमजोरी को दूर करेगा और आपकी यौन इच्छा को बढ़ाएगा |
- पुरुषों में एक हार्मोन होता है जिसका नाम है टेस्टोस्टेरोन- ये हॉरमोन अगर असंतुलित होता है तो पुरुषों के स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ने लगती है इसलिए इस हार्मोन का संतुलित होना बहुत जरुरी है | पुरुषों की यौन संबंधी परेशानी होना ये सब इस हार्मोन पर निर्भर करती है, अगर आप अश्वगंधा का सेवन करते हैं तो आप हार्मोन को संतुलित रख सकते हैं |
अश्वगंधा के फायदे महिलाओं के लिए
- अश्वगंधा महिलाओं की फर्टिलिटी को बढ़ाता है | हॉर्मोनल असंतुलन, तनाव, पोषक तत्वों की कमी की वजह से बांझपन की समस्या आ जाती है लेकिन अगर अश्वगंधा का सेवन करते हैं तो यह थायराइड ग्रंथी के फंक्शन में सुधार कर देता है जिसकी वजह से रिप्रोडक्टिव हार्मोनल पर कंट्रोल हो जाता है |
- अश्वगंधा महिलाओं में होने वाली सफेद पानी की समस्या में भी कारगर माना गया है |
- जब महिला की जिंदगी मे मेनोपौजल स्टेट आता है (जब मासिक धर्म 12 महीने से नहीं आये हो या ज्यादातर 45 से 55 की उम्र में होता है जब मासिक धर्म बंद होने वाले हो) तब कई तरह के उतार चढ़ाव शरीर पर देखने को मिलते हैं जैसे मूड स्विंग्स होना ,तनाव, चिंता | अश्वगंधा एंडोक्रइन ग्लैंड (ग्लैंड जो हार्मोन को सीधे रक्तप्रवाह में सीक्रीट करता हैं) को उत्तेजित करता हैं और हार्मोन के स्राव को नियंत्रित करने में मदद करता हैं।
- अश्वगंधा बहुत लाभकारी औषधि है यह महिलाओं के सेक्सुअल डिस्फंक्शन को कम करने में सहायता करता है और सेक्सुअल फंक्शन को बेहतर बनाता है | जो महिला अश्वगंधा का सेवन करती है उन्हें अधिक ऑर्गेज्म होता हैं ।
- अश्वगंधा में एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुण होता है | यह महिलाओं में वेजाइनल इन्फेक्शन को रोकने में भी कारगर है और उससे जुडी समस्या जैसे वेजाइना में खुजली की समस्या, वेजाइना में सूजन की समस्या या वेजाइना से दुर्गंध आने की समस्या को भी दूर करता है।
सेवन करने का समय
अश्वगंधा दूध के साथ लेना चाहिए | खासकर रात को सोने से पहले आप दूध के साथ इसको ले सकते हैं या फिर आप इसको खाना खाने के बाद भी ले सकते हैं |
अश्वगंधा के नुकसान
- अश्वगंधा ब्लड प्रेशर में कारगर है लेकिन जिन लोगों का ब्लड प्रेशर लो होने की परेशानी है उन लोगो को अश्वगंधा का सेवन नहीं करना चाहिए और जिन्हें हाई होता है उन्हें भी एक बार डॉक्टर से सलाह लेकर इसका सेवन शुरू करना चाहिए |
- अश्वगंधा के अधिक सेवन से आपको डायरिया, जी मिचलाना, उल्टी आना जैसी समस्या हो सकती है |
- गर्भवती महिलाओं को अश्वगंधा से परहेज करना चाहिए, क्योंकि इसमें गर्भनिरोधक गुण होते हैं जिनकी वजह से गर्भवती महिलाओं को नुकसान हो सकते हैं |
- अगर आप किसी भी बीमारी से ग्रसित है जैसे डायबिटीज़, एंग्जाइटी, हाई ब्लडप्रेशर, डिप्रेशन, हार्ट प्रॉब्लम आदि तो आपको पहले डॉक्टर से परामर्श ले और उसके बाद ही अश्वगंधा का सेवन करें नहीं तो ये आपको नुकसान भी कर सकता है |
- अश्वगंधा की सही मात्रा में सेवन करना बहुत जरुरी है नहीं तो ये फायदे की जगह नुकसान कर सकता है |
निष्कर्ष | Conclusion
आज कल हमारा खानपान बहुत शुद्ध नहीं है, लोग ज्यादातर फ्राइड चीजों पर निर्भर हो गए हैं जिनकी वजह से हमारा शरीर आंतरिक रूप से खराब हो रहा है और हम बहुत सारी बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं लेकिन अश्वगंधा एक ऐसी चमत्कारी औषधि है जो हमें बहुत सारी बीमारियों से बचा सकती है | आपने हमारे लेख में पढ़ा की अश्वगंधा के फायदे क्या हैं, अश्वगंधा के नुकसान क्या हैं, कैसे वो पुरुषों और महिलाओं के लिए वरदान है | आशा करते हैं आपको हमारा लेख पसंद आया होगा और अश्वगंधा के बारे में पूरी जानकारी देने में हम समर्थ रहे होंगे |
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल | FAQ
1. अश्वगंधा कितने दिन खाना चाहिए ?
अश्वगंधा को खाने की अवधि बीमारी पर निर्भर करती है जैसे तनाव के लिए आप 1 महीना सेवन कर सकते है, प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए आपको कम से कम तीन महीने तक 5 ग्राम अश्वगंधा का सेवन करना पड़ेगा और अगर आपको शारीरिक कमजोरी है तो आपको इसका असर एक हफ्ते में ही दिखने लगेगा |
2. अश्वगंधा का पौधा कैसा होता है ?
अश्वगंधा का पौधा सीधा ,ऊंचाई करीब 1.25 मीटर होती है ,इसकी पत्तिायों का आकार अण्डाकार होता है और इसके तने और पत्तियों में रोम पाए जाते है | इसके फूल छोटे, हरे और हलके पीले रंग के होते है और फल छोटे गोले नारंगी या लाल रंग के होते है।
3. अश्वगंधा कैसे पुरुषों को नुकसान कर सकता है ?
पुरुषों को अश्वगंधा का अधिक सेवन करने से फायदे नहीं नुकसान हो सकते है ,यह स्पर्म क्वालिटी को खराब कर सकता है और शीघ्रपतन की समस्या का समाना भी करना पड सकता है |
4. क्या अश्वगंधा से हाइट बढ़ती है ?
जी हां ,अश्वगंधा में ऐसे गुण होते है जो तेजी से हाइट बढ़ाने में मदद कर सकते हैं |
5. क्या अश्वगंधा से वजन बढ़ता है ?
अश्वगंधा वजन बढ़ाने के लिए भी उपयोगी माना जाता है | इसको आप दूध, शतावरी, शहद ,खजूर के मिलाकर ले सकते है, इससे वजन में वृद्धि होगी | पित्त प्रकृति लोग एक बार पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह जरूर ले |
6. क्या अश्वगंधा से शुगर बढ़ता है ?
वैसे तो डायबिटीज मरीज के लिए अश्वगंधा फायदेमंद है, इसके सेवन से आप अपना शुगर लेवल कण्ट्रोल कर सकते हो लेकिन डायबिटिक पेशेंट को डॉक्टर से एक बार परामर्श जरूर कर लेना चाहिए |
7. क्या अश्वगंधा गर्मी करता है ?
अश्वगंधा की मात्रा ज्यादा लेने से यह शरीर में गर्मी पैदा करता है और पेट भी खराब कर सकता है |
8. अश्वगंधा कब खाएं ?
इसका सेवन आप दूध के साथ रात में कर सकते है, अगर दूध से आपको कोई परेशानी होती है तो आप इसका सेवन पानी से भी कर सकते हो |
9. अश्वगंधा क्या काम करता है ?
अश्वगंधा के फायदे बहुत सारे है यह आपकी रोग प्रतिरोधक छमता को बढ़ाता है , मांसपेशियां को मजबूत करता है ,थायराइड, अनिद्रा ,आँखों की रौशनी, कलेस्ट्रॉल, मोटापे जैसी परेशानियों से बचाता है और महिला एवं पुरुष फर्टिलिटी को बढ़ाता है |
10. अश्वगंधा कितने दिन में असर करता है ?
अश्वगंधा का सेवन महिला और पुरुष दोनों किसी भी उम्र में कर सकते है और इसके सेवन के एक हफ्ते बाद ही आपको इसका असर दिखना शुरू हो जाता है |
11. अश्वगंधा रोज़ लेने से क्या होता है ?
अश्वगंधा का सेवन रोज करने से आपके इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत कर देता है और आपके शरीर को रोगो से लड़ने के लिए तैयार करता है |
Other links –