आंवला बहुत फायदेमंद औषधि है | यह 100 रोगों की एक दवा माना जाता है क्योंकि इसके अनगिनत लाभ है | यह कई नामों से जाना जाता है-हिंदी में आमला, आँवला, आंवरा, आंबला औरा; उर्दू में आंवला; इंग्लिश में इसे इंडियन गूसबैरी कहते हैं और आंवले का साइंटिफिक नाम Phyllanthus Emblica L. है | यह हिमालयी क्षेत्र और प्रायद्वीपीय भारत में पाया जाता हैं, इसके अलावा यह एशिया,अफ्रीका और यूरोप में भी पाया जाता है | आंवले का पौधा 20-25 फुट लम्बा होता है ,फल सामान्य रूप से छोटे, हरे, चिकने और गुदेदार होते हैं और फूल घंटे के आकर में होते है | भारत में आंवला के पेड़ को पवित्र मानते हैं और आंवले और फल की पूजा करते है | आयुर्वेद में आंवला को अमृत फल या धात्री फल कहते हैं | आंवला के फायदे अनेक है और इसको प्रकृति का वरदान माना गया है |आंवला को कई तरह की बीमारी में इस्तेमाल किया जाता है जैसी खांसी में, बुखार कम करने में, एंटीएजिंग, कुष्ठ रोग को खत्म करने में यह बहुत उपयोगी है |
यह शरीर के दोष को मल के द्वारा बाहर निकालने में मदद करता है और पाचन संबंधित रोगों को दूर करने में सहायता करता है | यह खून साफ करता है और मधुमेह, जलन, पीलिया , हाइपर एसिडिटी जैसी बीमारियों में भी फायदेमंद है| यह शरीर के कफ़, वात, पित्त को संतुलित करता है |यह त्वचा, बाल और अन्य रोगों में बहुत फायदेमंद भी है | आंवला का जूस, आंवला का पाउडर, आंवला चूर्ण, आंवला का मुरब्बा, सबके अपने बहुत फायदे हैं | आंवला का जूस बहुत ही कारगर हैं, इसको रोजाना पीने से आपकी त्वचा चमकदार बनती है | आंवला की तासीर ठंडी होती है | यह शारीरिक और मानसिक रूप से सवस्थ बनाने में कारगर हैं | इसमें में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी-12, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट्स, पोटैशियम, आयरन, जैसे बहुत सारे पौषक तत्व पाए जाते हैं | खासकर सर्दियों में आंवला खाना शरीर के लिए बहुत ही ज़रूरी है | इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होने की वजह से ऐथेरोस्कलेरोसिस जैसी बीमारी से बचा जा सकता है |
आंवला के फायदे- Benefits of Amla in Hindi
1. बालों की समस्या के लिए फायदेमंद
यह बालों के लिए भी बहुत अच्छा है ,इसमें में विटामिन E होता है जिससे यह बालों को खूबसूरत, घना, लंबा और कोमल बनाता है| इसका तेल बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद है | विटामिन सी गुण होने से यह समय से पहले होने वाले सफेद बालों को रोकता है | बालों के झड़ने को रोकना, बालों की जड़ें मजबूत करना यह सभी में बहुत फायदेमंद है |
इसे भी पढ़ें : तुलसी के फायदे | तुलसी को करें अपने जीवन में शामिल-होंगे फायदे ही फायदे
2. त्वचा के लिए आंवला के फायदे
त्वचा के लिए आंवला के फायदे अनेको है | यह त्वचा के मुहांसे, दाग-धब्बे को कम करता है और त्वचा को चमकदार बनाता है | आंवले के पाउडर को फेस मास्क की तरह भी इस्तेमाल कर सकते है |
3. बवासीर में लाभदायक
बवासीर में भी यह बहुत ही कारगर है | आप 10 से 12 आंवला को पीसकर उनका पेस्ट बना लीजिए, फिर उस पेस्ट को मिट्टी के बर्तन के अंदर लेप कर दे और फिर इस बर्तन में छाछ को रख कर पिए, यह आपको बावासीर से राहत प्रदान करेगा |
4. आँखों के लिए चमत्कारी औषधि
इसमें में एंटीइंफ्लामेट्री गुण होते हैं | आँखों में खुजली होना, सूजन आना, आँखों में पानी आना, मोतियाबिंद आदि आँखों की समस्याओं के लिए इसका
का रस बहुत ही अच्छा होता है | एक से दो बूंद आंवला के रस को आंखो में डालने से आपको इन सब परेशानियों से निजात मिल सकती है |
5. डायबिटीज़ में आंवला के फायदे
आंवला में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीडायबिटिक गुण पाए जाते हैं | इसमें Gallic Acid, Gallotanin, Ellagic Acid, Coulagin जैसे खास तत्व मिलते हैं | यह शरीर में इंसुलिन की सक्रियता को बढ़ा देता है और ब्लड शुगर को नियंत्रित कर देता है जिससे कि शुगर कंट्रोल होता है | अगर आंवले को कच्चा या मुरब्बा के रूप में खाते हैं तो यह डायबीटीज के मरीज के लिए फायदेमंद होता है | डायबिटीज़ मरीज आंवले का जूस, आचार या चटनी के रूप में भी शामिल कर सकते है |इसमें क्रोमियम नामक तत्व होता है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है |
6. यूरिनरी सिस्टम को करता है मजबूत
यह यूरिनरी सिस्टम को मजबूत बनाता है और इससे संबंधित परेशानियों में राहत देता है | यह समस्या किसी भी बच्चों, महिलाओं, पुरुषों को हो सकती है लेकिन यह ज्यादातर बुजुर्ग पुरुषों में अधिक देखने को मिलती है क्योंकि वीर्य बनाने वाले ग्रंथी में सूजन आ जाती है जिसकी वजह से यह परेशानी बढ़ जाती है |आंवला में ड्यूरेटिक (मूत्रवर्धक) गुण पाए जाते हैं जिसकी वजह से कुछ हद तक इस बीमारी से निजात पाने में सहायता मिलती है |
7. पाचन प्रक्रिया को सुधारे
आंवला एक बहुत अच्छा पाचन स्रोत है, ये पाचन में सुधार करता है, भूख बढ़ाता है, पेट के अल्सर को ठीक करता है | इसमें फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है | इसके सेवन से पेट संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलता है | खाली पेट खाने से अपच होना, एसिडिटी, कब्ज, दस्त जैसी परेशानियों में भी यह काम करता है | पेट के कीड़े के लिए भी यह बहुत ही गुणकारी औषधि है |
8. कैंसर नियंत्रित रखने में कारगर
आंवला में एंटीकैंसर गुण होते हैं | इसमें फाइटोकेमिकल्स में एंटीन्यूप्लास्टिक प्रवाह मौजूद होता है, जो कि कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को नियंत्रित रखने में कारगर हैं | लेकिन कैंसर एक बहुत घातक बीमारी है जिसके लिए हम पूरी तरह से आंवला पर निर्भर रहने की सलाह नहीं देंगे इसलिए आपसे अनुरोध है की आप एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर करें |
9. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाए
आंवला शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है | यह इम्युनिटी बूस्टर का काम करता है, यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और रोगों से बचाने में फायदेमंद है | यह एक टॉनिक का काम करता है, इसके अंदर एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो कि आपकी ऊर्जा को बनाए रखते है | यह फंगल इन्फेक्शन और बैक्टीरिया से लड़ने की ताकत देता है |
10. हड्डियों व मांसपेशियों को बनाये मजबूत
आंवला में एंटी इंफ्लामेट्री गुण होते हैं जो कि सूजन को कम करने में मददगार है | यह अर्थराइटिस (गठिया) की समस्याओं को दूर करने में भी बहुत उपयोगी है |यह हड्डियों को मजबूत करने में भी बहुत सहायक है क्योंकि इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है और पोटैशियम होने की वजह से मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है |
11. पथरी की समस्या में आंवला के फायदे
गोल ब्लैडर, किडनी और मूत्राशय की पथरी के लिए आंवला का जूस बहुत ही फायदेमंद बताया जाता है| यूरीनेशन में पथरी के कारण होने वाली जलन को कम करने में आंवला के बीज का चूर्ण भी बहुत लाभदायक माना जाता है |
12. लिवर में आंवला के फायदे
इसमें प्रोटेक्टिव (लिवर की रक्षा )गुण होते हैं | अनियमित और गलत तरीके से खानपान की वजह से हमें लिवर में परेशानियां हो जाती है | इसलिए सही खान पान के साथ अगर आप आंवला के जूस का भी सेवन करते है तो यह कुछ हद तक लिवर की समस्या को कम करने में काम करेगा |
13. वजन घटाने में मददगार
आंवला में एंटीओबेसिटी गुण होते हैं | आंवला के जूस को आप खाली पेट सुबह में ले सकते हैं, यह आपके मेटाबॉलिज्म को सही रखता है ओर बढ़ी हुई चर्बी को कम करने में मदद करता है |
14. खून साफ करने में उपयोगी
आंवला में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं और इसमें विटामिन सी भी पाया जाता है जो कि खून साफ करने के लिए बहुत ही प्रभावी है | यह त्वचा को डिटॉक्सिफाई करता है और हाइड्रेट रखता है , इसकी वजह से मुँहासे की समस्या भी दूर हो जाती है और त्वचा बेदाग और चमकदार बन जाती है | इसे आप अपनी डाइट में भी शामिल कर सकते हैं | आंवला को खाली पेट खाने से इसके फायदे भरपूर मात्रा में मिलेंगे |
15. दांतो की परेशानी में भी कारगर
कच्चा आंवला खाने से या इसका जूस पीने से दांत और मसूड़े मजबूत बनते हैं और अगर आप गर्म पानी में आंवले का जूस मिलाकर पीते हैं तो यह मुँह के छालों में भी आराम करेगा |
16. फर्टिलिटी सुधारने में सहायक
यह पुरुषों और महिलाओं की फर्टिलिटी को सुधारने में भी मदद करता है | इसके सेवन से पुरुषों के स्पर्म की क्वालिटी में सुधार होता है और महिलाओं में ओव्लयूशन की प्रक्रिया को बढ़ा देता है जिससे कि गर्भ ठहरने की संभावनाएँ बढ़ जाती है |
इसे भी पढ़ें : गिलोय के फायदे | 12 Best Giloy Benefits In Hindi
आंवला को इस्तेमाल करने का सही तरीका
- आंवला का जूस, मुरब्बा, चूर्ण, कैंडी के रूप में इसको इस्तेमाल किया जा सकता है |
- आंवला हेयर मास्क के लिए भी एक अच्छा विकल्प है जो कि बालों को मजबूत बनाने में उपयोगी है |
- इसको स्किन के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है, आंवला के पाउडर का पेस्ट बना के आप इसको चेहरे पर भी लगा सकते हैं |
- इसके पेस्ट को आप सूजन में भी इस्तेमाल कर सकते हैं |
- खाली पेट आंवला का चूर्ण गर्म पानी के साथ सेवन कर सकते हैं, यह आपको पेट सम्बन्धी बीमारियों में फायदा करेगा |
आंवला का जूस बनाने की विधि
1.दस से बारह आंवला ले लीजिये और उन्हें छोटे छोटे टुकड़ो में काट कर बीज को अलग कर लीजिये|
2. उन टुकड़ो को मिक्सर में बारीक पीस कर पेस्ट बना लीजिये|
3. फिर छलनी या सूती कपडे की मदद से छान लीजिये और किसी बोतल में भर के रख लीजिये|
4. इस जूस का सेवन सुबह शाम कर सकते है-२ चम्मच सुबह और २ चम्मच शाम|
5. आप इस जूस को कांच या प्लास्टिक की बोतल में भर कर रख सकते है और एक महीने तक सेवन कर सकते है|
आंवला खाने का समय
- आंवला के चूर्ण को आप सुबह खाली पेट ले सकते हैं |
- गर्म पानी के साथ भी आप रात में आंवला के चूर्ण का सेवन कर सकते हैं |
- आंवला के मुरब्बा को सुबह खाली पेट खाने से भी आपको बहुत फायदे मिल सकते हैं |
इसे भी पढ़ें : अश्वगंधा के फायदे पुरुषों और महिलाओं के लिए | Ashwagandha Benefits In Hindi
आंवला को लंबे समय तक सुरक्षित कैसे रखें
- आप इसको 6-7 दिन फ्रिज में भी रख सकते हैं |
- इसको सुखा के इसकी कैंडी भी बनाई जा सकती है जो कि काफी लंबे समय तक चल जाती है |
- आंवला का मुरब्बा भी काफी लंबे समय तक सुरक्षित रहता है |
- आंवला के लड्डू भी एक अच्छा विकल्प है |
- आंवला का जूस, अचार, चटनी सब सुरक्षित रह सकती है |
आंवला के नुकसान
- अधिक मात्रा में आंवला के सेवन से आपको फायदे नहीं नुकसान हो सकते हैं |
- यह ब्लड प्रेशर को कम करता है इसलिए लौ ब्लड प्रेशर वाले लोग इसका सेवन नहीं करें |
- यह ब्लड शुगर को लौ करता है इसलिए सावधानी से इसका सेवन करें ओर एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर करें |
- यह का अधिक सेवन से आपको कब्ज, एसिडिटी हो सकते हैं |
- यह के ज्यादा सेवन से यूरिन में जलन, हाइपरटेंशन जैसी परेशानी भी हो सकती है |
- यह लिवर को भी नुकसान पहुंचा सकता है |
- इसमें बहुत सारा फाइबर होता है इसलिए ज्यादा मात्रा में इसके सेवन से इरीटेबल बॉवेल सिंड्रोम की समस्या हो सकती है |
निष्कर्ष | Conclusion
इस लेख को पढ़ने के बाद आप जान ही गए होंगे की आंवला कितना चमत्कारी है, इस छोटे से फल में कितने गुण छुपे हुए है | हमने इस लेख में आंवला के फायदे ,नुकसान , सेवन का समय जैसी जानकारी दी है | इसके सेवन के लिए इस लेख को जरूर पढ़े और आंवला के फायदे के साथ साथ इसके नुकसान पढ़ना न भूले क्योंकि अगर किसी के फायदे है तो नुकसान भी होंगे इसलिए सही जानकारी लेना बहुत जरुरी है | आशा करते है आपको सही और पूरी जानकारी देने में हम सफल रहे होंगे, अगर आपका कुछ सुझाव हो या फिर आप किसी और जड़ी बूटी पर जानकारी चहाते है तो हमे जरूर लिखे |
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल | FAQ
1.सुबह खाली पेट आंवला चूर्ण खाने के क्या फायदे है ?
सुबह खाली पेट आंवला चूर्ण का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें विटामिन सी और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जो की पाचन शक्ति को बढ़ाता है और कब्ज से छुटकारा दिलाता है |
2. आंवला की तासीर कैसी होती है ?
आंवला की तासीर ठंडी होती है |
3. बालों के लिए आंवला के पत्तों का उपयोग कैसे करें ?
आंवला के पत्ते और तुलसी के पत्ते को मिलाकर पेस्ट बनाएँ और इस पेस्ट को अपने बालों पर इस्तेमाल करें जब यह सूख जाए तो अपने बालों को अच्छे से धो लें, यह बालों के लिए बहुत ही उपयोगी रहेगा |
4. क्या हम आंवला के पत्ते खा सकते हैं ?
जी हाँ आप आंवला के पत्तों को खा सकते हैं, ये जलन, कब्ज, पेंचिस, आँखों के रोग, उल्टी, हिचकी जैसे रोगों को ठीक करने में लाभकारी है |
5. क्या किडनी के मरीज आंवला ले सकते हैं ?
आंवला के सेवन से शरीर में सोडियम का स्तर बढ़ जाता है इसलिए हाइपरटेंशन और किडनी की समस्या से ग्रसित लोगों को आंवले का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि शरीर में ज्यादा सोडियम होने की वजह से किडनी अपना काम सही तरीके से नहीं कर पाती जो की नुकसानदायक है |
6. क्या आंवला खून पतला करने वाली है ?
जी हाँ आंवला के सेवन से रक्त पतला होने की संभावना बढ़ जाती है और ब्लड क्लॉट नहीं होता लेकिन ब्लीडिंग डिस्ऑर्डर के मरीजों को आंवला लेने से पहले एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर करना चाहिए |
7. क्या आंवला खून बढ़ाता है ?
खून बढ़ाने के लिए भी आप आंवला का सेवन कर सकते हो | यह खून बढ़ाने के साथ साथ खून को साफ भी करता है और शरीर में जमे टॉक्सिक को बाहर निकालता है और बैक्टीरिया से बचाता है |
8. एक दिन में कितना आंवला खाना चाहिए ?
आप हर रोज़ एक से दो खा सकते है , इसको कच्चा भी खा सकते है या जूस और मुरब्बा का भी सेवन कर सकते है |
9. आंवला जूस कब नहीं पीना चाहिए ?
लौ ब्लड प्रेशर और लौ शुगर की समस्या से पीड़ित लोग इसका सेवन न करे क्योंकि ये ब्लड-शुगर लेवल को अधिक कम कर सकता है |
10. आंवला के बाद दूध ले सकते हैं क्या ?
आंवला खट्टा होता है और किसी भी खट्टी चीज के तुरन्त बाद दूध का सेवन नहीं करना चाहिए वरना ये नुकसान कर सकता है और उल्टी भी हो सकती है |
11. रात में आंवला खाने से क्या होता है ?
आंवला की तासीर ठंडी होती है अगर आप रात में इसके के जूस का सेवन करते है तो यह आपको नुकसान पंहुचा सकता है खासकर सर्दी में | लेकिन अगर आप आंवला के चूर्ण का सेवन करते है तो पेट संबंधी जैसे कब्ज ,गैस, एसिडिटी ,मोशन आदि परेशानियों में लाभ देता है |
12. कच्चा आंवला बाल में लगाने से क्या होता है ?
कच्चे आंवला को बालों में लगाने से बालो को पौषण मिलता है और बाल मजबूत होते है |
Other links –
Very informative article about amla……