चन्द्रप्रभा वटी(Chandraprabha Vati) आयुर्वेद में बहुत ही प्रसिद्ध और उपयोगी औषधि है | इसे चन्द्रप्रभा गुलिक और चन्द्रप्रभा गुटिका भी कहते हैं | चन्द्र यानी चन्द्रमा, प्रभा यानी चमक और वटी माने ऐसी दवाई जिसके सेवन से शरीर में चंद्रमा जैसी चमक और बल पैदा होता है |
यह शारीरिक कमजोरी के लिए बहुत ही लाभकारी वटी है | इसमें 37 तत्व होते है | यह मूत्र और गुर्दे की समस्याओं के लिए प्रभावी ऐंटीबायोटिक का काम करती है | यह कई तरह के दर्द में कारगर है-जैसे मासिक धर्म का दर्द, पेट दर्द, कमर दर्द, जोड़ो के दर्द | इसमें मल्टीविटामिन गुण होते हैं, जो की शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है, शरीर को शक्ति प्रदान करते है और लंबे समय तक राहत देने में मदद करती है | इसके अलावा यह औषधि यूरिक एसिड, पीलीया, नेत्र रोग और यादाश्त में भी फायदेमंद है |
चन्द्रप्रभा वटी के अंदर मिश्रित सामग्री | Ingredients of Chandraprabha Vati in Hindi
- शिलाजीत
- गुग्गुलु
- दालचीनी
- भस्म
- गिलोय
- वचा
- लोभस्म
- तेजपत्ता
- मुस्ता
- बड़ी इलायची
- छोटी इलायची
- गज पीपली
- चिरायता
- हरड़
- धनिया
- मिश्री
- काला नमक
- आंवला
- सेंधा नमक
- गोखरू
- वंशलोचन
- नागमोथा
- सौंठ
- बहेड़ा
- हलसी
- देवदास
- कपूर
चन्द्रप्रभा वटी के फायदे | Benefits of Chandraprabha Vati in Hindi
चन्द्रप्रभा वटी के फायदे डायबिटीज़ में | Chandraprabha vati for diabetes
यह वटी डायबिटीज़ यानी शुगर को नियंत्रित करने में मदद करती है | मधुमेह के मरीज इसका सेवन कर सकते हैं लेकिन हमारी सलाह है कि इसके सेवन से पहले एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर करें |
किडनी संबंधी रोगों में भी गुणकारी | Chandraprabhavati for Kidney related Disease
किडनी खराब होना, यह बहुत ही गंभीर बीमारी है | इसके कारण शरीर में अनेक रोग बढ़ जाते हैं, जैसे कि मूत्र की उत्पत्ति कम होना, मूत्राशय में विकृति होने पर मूत्र आने पर जलन होना, पेडू में जलन होना, मूत्र का रंग लाल होना जैसी परेशानियां भी बढ़ जाती है | अगर आप चन्द्रप्रभा वटी का सेवन करते हैं तो यह आपके गुर्दे की कार्यक्षमता को बढ़ाएगी और यूरिक एसिड और यूरिया आदि तत्वों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करेगी | किडनी से संबंधित रोगो के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं, लेकिन उससे पहले एक बार आप आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह जरूर लें |
मूत्र संबंधी विकारो में लाभकारी | Beneficial for Urine Infection
चन्द्रप्रभा वटी मूत्र की परेशानियों में और वीर्य विकार में काफी लाभकारी तथा प्रसिद्धि दवा है | अगर इसका सेवन आप इन परेशानियों में करते हैं तो यह अवश्य आपको लाभ देगा |
शारीरिक और मानसिक शक्ति के लिए बहुत उपयोगी | good for mental and physical health
लोगो में थकान की परेशानी बढ़ रही है, थोड़ा सा भी काम करने पर उनमें थकान और तनाव बढ़ जाता है | चन्द्रप्रभा वटी के सेवन से आपको शरीर में काफी फायदे देखने को मिलेंगे, यह आपकी शारीरिक और मानसिक शक्ति को बढ़ाएगी और एक टॉनिक के रूप में कार्य करेगी |
चन्द्रप्रभा वटी महिलाओं के लिए भी फायदेमंद | good for women health
महिलाओं के लिए भी चन्द्रप्रभा वटी एक अच्छी दवा मानी जाती है, इसके सेवन से गर्भाशय की बीमारी जैसे गर्भाशय के बड़े आकार, रसोली, गर्भपात आदि समस्याओं में काम करती है और गर्भाशय की कमजोरी दूर करके उसे स्वास्थ्य बनाती है |
पुरुषों में यौन रोग की समस्या को दूर करने में लाभकारी | Chandraprabha Vati good for sexual problems in men
चन्द्रप्रभा वटी के सेवन से पुरुषों में यौन रोगों को ठीक होने में मदद मिलती है और शीघ्रपतन जैसी समस्याएं दूर हो जाती है और सहनशक्ति में भी सुधार होता है |
बवासीर से दिलाए राहत | Chandraprabha vati helps to relief in Piles
बवासीर का मुख्य कारण कब्ज़ होता है, अगर आपका पेट सही नहीं है और बार-बार आपको कब्ज़ की दिक्कत होती है, तो यह बवासीर की परेशानी को बढ़ा देता है, इसलिए पेट का सही रहना बहुत जरुरी है और जैसा की आप जानते है चन्द्रप्रभा वटी पेट के लिए रामबाण दवा है और इसके सेवन से पेट सम्भंदित काफी सारी परेशानी दूर हो जाती है |
चन्द्रप्रभा वटी दर्द निवारक औषधि | Chandraprabha Vati Pain Reliever
चन्द्रप्रभा वटी शरीर में होने वाले कई तरह के दर्द में बहुत गुणकारी मानी जाती है जैसे गाठिया का दर्द, जोड़ों का दर्द, यूरिक एसिड कम करना, जोड़ों की सूजन जैसी समस्याओं के लिए बहुत फायदेमंद है | इसके अलावा महिलाओं को मासिक धर्म की अनियमितता को ठीक करती है और उससे होने वाले दर्द से राहत दिलाती है |
चन्द्रभा वटी के सेवन से पाचन तंत्र बने मजबूत | Consuming Chandrabha Vati makes the digestive system strong
लोगो में अपच की समस्या एक आम समस्या बन गयी है, क्योंकि लोगो का समय पर भोजन न करना , रात में लेट खाना, भारी भोजन करना, इन सबके कारण लोगो का पाचन तंत्र बहुत कमजोर होता जा रहा है, जिसकी वजह से पेट से समन्धित ओर भी समस्या पैदा हो जाती है | अगर आप चंद्रप्रभा वटी का सेवन शुरू कर देते है तो यह अवश्य ही आपको फायदा करेगा |
चन्द्रप्रभा वटी का उपयोग | Chandraprabha vati Uses in Hindi
- इसकी दो-दो गोलियां सुबह-शाम आप पानी या दूध के साथ ले सकते हैं |
- अगर आपको कमजोरी है तो इसे दूध के साथ लें या फिर आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह से इसका सेवन शुरू करें |
चन्द्रप्रभा वटी के नुकसान | Side Effects of Chandraprabha Vati
चन्द्रप्रभा वटी एक आयुर्वेदिक दवा है, जिसका अभी तक कोई भी दुष्प्रभाव देखने को नहीं मिला है, लेकिन हमारी सलाह है कि सेवन करने से पहले डॉक्टर से संपर्क जरूर करें क्योंकि इसको अलग-अलग बीमारियों में इस्तेमाल किया जाता है | इसलिए डॉक्टर से सलाह लेना अनिवार्य है, क्योंकि डॉक्टर ही आपको सही से समझा सकते है कि, किस परेशानी में कितनी खुराक आपको लेनी है | लेकिन उसके बाद भी कुछ सामान्य साइड इफेक्ट हो सकते हैं आइए जानते हैं-
- लोगों में डायरिया के लक्षण देखे जा सकते हैं |
- कुछ लोगों को इसका स्वाद अच्छा नहीं लगेगा जिसकी वजह से उन्हें उल्टी की समस्या हो सकती है |
- इसके सेवन से पेशाब में जलन की परेशानी हो सकती है |
- चन्द्रप्रभा वटी के अनुचित सेवन से स्वांस नली में रुकावट आ सकती है |
- मधुमेह रोगी को इसके सेवन से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करना चाहिए |
- गर्भवती महिला को इसका सेवन नहीं करना चाहिए |
- अगर इसके सेवन से आपको कोई भी एलर्जी महसूस होती है तो इसका सेवन बंद कर दीजिये और डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसको फिर से ले सकते हैं |
- छोटे बच्चो को बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन नहीं करना चाहिए |
चंद्रप्रभा वटी |Chandraprabha Vati Brands in India
चन्द्रप्रभा वटी टेबलेट्स आपको किसी भी मेडिकल स्टोर पर मिल सकती है, इसके अलावा आप ऑनलाइन भी खरीद सकते है , Amazon के सारे चन्द्रप्रभा वटी ब्रांड(brands) लिंक हमने अपने लेख में दिए है, आप यहाँ से भी लिंक के माध्यम से सीधा Amazon से खरीद सकते है |
1.बैद्यनाथ चन्द्रप्रभा बटी | Baidyanath Chandraprabha Bati
2.पतंजलि दिव्या चन्द्रप्रभा वटी | Patanjali Divya Chandraprabha vati
3. बैद्यनाथ चन्द्रप्रभा बटी | Badiyanath Chandraprabha Bati
4. श्री श्री तत्व चन्द्रप्रभा वटी | Sri Sri Tattva Chandraprabha Vati
5.झंडू चन्द्रप्रभा वटी | Zandu Chandraprabha Vati
6. डाबर चन्द्रप्रभा वटी|Dabur Chandraprabha Vati
निष्कर्ष | Conclusion
इस लेख के माध्यम से आपने जाना की इसके फायदे क्या है, कैसे इस वटी का सेवन करना चाहिए और कौन-कौन से ब्रांड्स की चंद्रप्रभा वटी बाजार में उपलब्ध है | आपसे अनुरोध है कि किसी भी दवा को शुरू करने से पहले उसके दुष्प्रभाव और सावधानियाँ पर भी ध्यान दे ,बेहतर होगा की आप डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करना प्रारंभ करे | आशा करते हैं आपको हमारा लेख पसंद आया होगा, अगर आप किसी और औषधि पर जानकारी चाहते हैं तो हमें जरूर लिखें।
Other Links
- Isabgol Benefits in Hindi | इसबगोल वरदान है पेट की कब्ज, एसिडिटी के लिए-जानें फायदे और कुछ सावधानियां भी
- अश्वगंधा कैप्सूल के सेवन से पाए तनाव और थकान से निजात | Best 12 Ashwagandha Capsules Brands in India
- सफेद मूसली रखे आपको ऊर्जावान और शक्तिशाली, पुरुषों के लिए है चमत्कारी औषधि | Best 8 Safed Musli in India
- शिलाजीत का सेवन लाये पुरुषों और महिलाओं में स्फृर्ति और ऊर्जा | 6 Best Shilajit in India in Hindi