सफेद मूसली बहुत ही प्रसिद्ध और शक्तिशाली औषधि है | सफेद मूसली को हिंदी में श्वेत मूसली और इंग्लिश में इंडियन स्पाइडर प्लांट कहते हैं | इसका साइंटिफिक नाम है Chlorophytum borivilianum Sanapau RZ.R.Fern.
सफेद मूसली की जड़ और बीज़ फायदेमंद होते हैं | सफेद मूसली की जड़ का सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है, इसकी जड़ बहुत मोटी और गुच्छों में होती है | यह कई रंग में पाई जाती है जैसे सफेद, लाल, काली, लेकिन सबसे ज्यादा सफेद मूसली का इस्तेमाल किया जाता है | इसके पौधे की उचाई लगभग दो फ़ीट तक होती है | इसकी तासीर ना ज्यादा ठंडी और ना ज्यादा गर्म होती है | सफेद मूसली का उपयोग यूनानी, होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक ,एलोपैथिक सभी दवाइयों में किया जाता है | यह आमतौर पर बरसात के दिनों में जंगलों में उगती है, लेकिन आज कल सफेद मूसली की उपयोगिता इतनी बढ़ गई है की लोगों ने इसकी खेती करना शुरू कर दिया है |
सफेद मूसली के अंदर कई तरीके के मिनरल्स पाए जाते हैं जैसे की कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, स्ट्राइड, सपोनिन जैसे पोषक तत्व और इसके अलावा इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्निशियम, फिनोल, रेजिन, म्यूसिलेज और पॉलीसैकेराइड खनिज प्रमुखता से पाए जाते हैं |
सफेद मूसली के फायदे | Benefits of Safed Musli in Hindi
1. बॉडी बिल्डिंग में उपयोगी | Safed Musli for Body building
जो लोग बॉडी बिल्डिंग के शौकीन है और बॉडी बनाना चाहते हैं, वो कई तरह के प्रोटीन इस्तेमाल करते है, कुछ लोग तो इंजेक्शन तक लेते है जिससे की उनका स्टैमिना बढ़ सके लेकिन इस तरह की चीजें शरीर के लिए अच्छीं नहीं होती है और लम्बे समय तक इस्तेमाल करने से बॉडी को फायदा नहीं नुकसान होता है | आप इन सब चीजों की जगह सफेद मूसली का इस्तेमाल कर सकते है, यह बहुत बढ़िया सप्लिमेंट का काम करता है | इसके इस्तेमाल से शारीरिक क्षमता बढ़ती है और आपके शरीर के अंदर के टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाता है और जब टेस्टोस्टेरोन लेवल बढ़ जाता है तभी बॉडी बिल्ड होती है ।
2. शरीर की कमजोरी को दूर करने में सफेद मूसली के फायदे | Safed Musli benefits in Weakness
शरीर में कमजोरी आने के बहुत सारे कारण हो सकते हैं जैसे आहार ठीक से ना लेना, ज्यादा कसरत करना, किसी बीमारी की वजह से कमजोरी आना आदि | सफेद मूसली के चूर्ण से आपको हर तरह की कमजोरी में लाभ मिलता है | इसके चूर्ण को आप दूध के साथ सेवन करें, ये आपको जरूर फायदा करेगा |
3. रोग प्रतिरोधक छमता बढाए | Safed Musli for Immune System
सफेद मूसली में एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है, यह इम्युनिटी बूस्टर का काम करती है | अगर आपकी रोगों से लड़ने की क्षमता कमजोर है, तो आप बहुत जल्दी जल्दी बीमार होते हैं | आपको नॉर्मल सा वायरल भी परेशान कर सकता है, इसके लिए अगर आप सफेद मूसली का सेवन करते है तो यह आपकी इम्युनिटी को बढ़ाएगा और आपके शरीर को रोगो से लड़ने के लिए मजबूत बनाएगा |
4. वजन बढ़ाने में सफेद मूसली के फायदे | Safed Musli for Weight Gain
सफेद मूसली वजन बढ़ाने में भी लाभकारी मानी जाती है, शरीर का जरूरत से ज्यादा पतला होना भी शारीरिक कमजोरी का एक कारण बनता है, जिसमें सफेद मूसली बहुत ही अच्छी तरीके से काम करती है | इसके सेवन से आप कमजोरी के साथ साथ अपने शरीर के वजन को भी बढ़ा सकते हैं |
5. सूजन की परेशानी में सफेद मूसली के फायदे | Benefits of Safed Musli in the problem of Swelling
सफेद मूसली में एंटी इंफ्लामेट्री गुण होते हैं, यह पुरानी से पुरानी सूजन को कम करने में लाभकारी है और उससे होने वाले दर्द में बहुत ही फायदेमंद औषधि है |
6. मधुमेह में फायदेमंद सफेद मूसली | Safed Musli Benefits for Diabetes
जब किसी के खून में शुगर का स्तर बढ़ जाता है तो डायबिटीज़ यानी मधुमेह नामक बीमारी से ग्रसित हो जाता है | लेकिन सफेद मूसली इसमें भी बहुत ही लाभकारी मानी जाती है, क्योंकि इसमें एंटीडायबिटिक और एंटी हाइपरग्लाइसेमिक गुण होते हैं | यह खून में मौजूद ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करती है | लेकिन हमारा सुझाव है की सफेद मूसली के सेवन से पहले आप एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर करें |
7. आर्थराइटिस में लाभकारी | Safed Musli for Arthritis
सफेद मूसली आर्थराइटिस / गाठिया की बीमारी में बहुत फायदेमंद मानी जाती है | इसमें एंटी इंफ्लामेट्री गुण होते हैं, अगर इसका सेवन किया जाए तो गाठिया में होने वाले दर्द, सूजन कम करने में मदद मिलती है |
8. पेट संबंधी बीमारी में सफेद मूसली के फायदे | Safed Musli to Treat Digestive Disorder
पेट दर्द, भूख न लगना, पेट का हर वक्त अफरा सा रहना, गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं में सफेद मूसली काफी कारगर औषधि मानी जाती है | इसके लिए आप सफेद मूसली के चूर्ण का सेवन कर सकते हैं |
9. मूत्र संबंधी रोगों को दूर करने में सहायक | Safed Musli for UTI
कई बार लोगों को पेशाब करते समय दर्द या जलन होती है, लेकिन सफेद मूसली के सेवन से इस बीमारी से भी निजात पाया जा सकता है | सफेद मूसली इस समस्या में लाभ मिलता है |
10. दस्त को रोकने में सफेद मूसली के फायदे | Safed Musli Benefits for Diarrhoea
सफेद मूसली डायरिया जैसी परेशानी में भी लिया जा सकता है, यह दस्त, पेचिश की परेशानी से निजात दिलाता है | अगर आप सफेद मूसली के चूर्ण को दूध में मिलाकर सेवन करते हैं तो यह डायरिया की परेशानी में आपको लाभ करेगा |
11. ब्रेस्ट मिल्क को बढ़ाने में कारगर | Safed Musli Increase Breast Milk
कुछ महिलाओं को डिलिवरी के बाद में दूध की वृद्धि नहीं होती, जिसकी वजह से नवजात बच्चों को पाउडर का दूध पीना पड़ता है, लेकिन माताएं अगर स्तनों में दूध बढ़ाना चाहती है तो वह सफेद मूसली का सेवन कर सकती है |
12. कैंसर से बचाव में मूसली के फायदे | Safed Musli for cancer prevention
विशेषज्ञों की माने तो उनका कहना की सफेद मूसली के सेवन से आप कैंसर के खतरे को कम कर सकते हो | इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक छमता बढ़ जाती है, जिसकी वजह से कैंसर कोशिकाओं के खतरा कम हो सकता है और कैंसर से बचाव होने की संभावना बढ़ जाती है |
13. वजन घटाने में मददगार | Safed Musli for Weight Loss
कुछ लोगो को कई बार बहुत कम उम्र में ही कुछ गंभीर बीमारी हो जाती है, जिसका कारण कई बार डॉक्टर मोटापा बताते है | गलत खान पीन, गलत रूटीन की वजह से मोटापा बढ़ता है, जिसकी वजह से बीमारियां भी बढ़नी शुरू हो जाती है | सफेद मूसली को आप इस समस्या के लिए भी इस्तेमाल कर सकते है, क्योंकि इसमें एंटीओबेसिटी गुण होते है, जो की वजन कम करने में मदद करते है |
14. लिकोरिया(वाइट डिस्चार्ज) ठीक करने में लाभदायक | Benefit for White Discharge Problem
लिकोरिया का मतलब होता वाइट डिस्चार्ज यानी सफेद पानी, यह महिलाओं में होने वाली एक आम समस्या है | आयुर्वेद में इसे श्वेद प्रदर कहते है | इसके कारण बहुत सारे हो सकते है जैसे की शरीर में पोषण की कमी, योनि के अंदर बैक्टीरिया होना, मानसिक तनाव, भारी काम या व्यायाम, निजी अंगों की साफ-सफाई न रखना आदि | सफेद मूसली के इस्तेमाल से लिकोरिया को ठीक किया जा सकता है , इसके लिए आप 1-2 ग्राम सफेद मूसली की जड़ के चूर्ण का सेवन कर सकते है |
15. तनाव को कम करने में लाभदायक | Safed Musli for Stress
लोग आज कल बहुत व्यस्त हो गए है | जिंदगी में भागा-दौड़ी बहुत ज्यादा हो गयी है, जिसकी वजह से स्ट्रेस यानी तनाव बढ़ता ही जा रहा है | सफेद मूसली में एंटी स्ट्रेस और एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते है, इसके सेवन से आपको तनाव दूर करने में मदद मिलती है |
16. ब्लडप्रेशर में फायदेमंद | Safed Musli Benefits for Blood Pressure
सफेद मूसली में आयरन और मैग्नेशियम की मात्रा भरपूर होती है, इसके आलावा इसमें बीटा-ग्लूकन भी होता है, जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है | इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम होता है और दिल की बीमारियों से भी सुरक्षा करता है |
17. अनिद्रा की परेशानी में फायदेमंद | Safed Musli Benefits for Insomnia
Insomnia यानी की नींद का न आना , यह भी एक बीमारी है | ठीक से नींद न लेने से लोगो में बहुत सारी परेशानी बढ़ जाती है जैसे डिप्रेशन, तनाव, एंग्जायटी , पाचन खराब होना आदि | सफेद मूसली में आपको ऐसे गुण मिलते जो की इंसोम्निया की परेशानी को दूर करते है और आपके अंदर ऊर्जा का विकास करते है |
18. गर्भावस्था में सफेद मूसली के फायदे | Safed Musli Benefits for Pregnancy
गर्भावस्था एक ऐसा समय होता है जिसमे आपको अपने शरीर का ज्यादा ध्यान रखने की जरुरत पड़ती है और शरीर को भी ज्यादा पौषक तत्वों की जरुरत होती है | अगर आप सफेद मूसली का सेवन करते है तो यह माँ और होने वाले बच्चे के लिए फायदा कर सकता है, यह टॉनिक का काम करता है, जिसकी प्रेगनेंसी में सबसे ज्यादा जरुरत होती है | लेकिन सबका शरीर अलग होता है इसलिए हमारा सुझाव है की आप इसको डॉक्टर की सलाह के बिना न ले | कितना लेना है ,लेना है भी या नहीं, यह सब एक बार जरूर पूछ ले |
सफेद मूसली के फायदे पुरुषों के लिए | Safed Musli Benefits for Male in Hindi
1. स्वप्नदोष की कमजोरी दूर करने में लाभकारी | Safed Musli for Nightfall
कई बार पुरुषों को रात में वीर्य निकलने की परेशानी होती है जिसको स्वप्नदोष यानी की night fall कहते हैं| इस परेशानी की वजह से पुरुषों को काफी कमज़ोरी और थकान महसूस होती है और शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होती है| अगर आप सफेद मूसली के चूर्ण का सेवन कुछ हफ्तों तक रोजाना रात को करते है तो यह स्वप्नदोष की समस्या को कम करेगा और आपकी शारीरिक कमजोरी को दूर करेगा |
2. स्पर्म क्वालिटी सुधारने में कारगर | Safed Musli for Sperm Quality
स्पर्म क्वालिटी को सुधारने के लिए लोग न जाने कैसी कैसी दवाइयों का सेवन करते हैं, क्योंकि स्पर्म क्वालिटी खराब होने की वजह से पुरुष नपुंसकता का शिकार हो सकते हैं, जिसकी वजह से वह पिता बनने के सुख से वंचित रह जाते हैं | अगर आप सफेद मूसली का सेवन करते हैं तो यह आपको फायदा दे सकता है | इसमें एक गुण होता है जो कि पुरुषों की सेक्स हॉर्मोन्स टेस्टोस्टरॉन को बढ़ाने में मदद करता है और आपको इस समस्या से निजात दिलाता है |
3. स्पर्म काउंट बढ़ाने में उपयोगी | Safed Musli for Sperm Quantity
सफेद मूसली पुरुषों में होने वाली स्पर्म काउंट की कमी, वीर्य की मात्रा, सम्भोग का समय और गतिशीलता में फायदा करता है और स्पर्म क्वांटिटी को बढ़ाने में मदद करता है| सफेद मूसली के इस्तेमाल से टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ जाता है जिससे वीर्य बढ़ने में मदद मिलती है |
4. शीघ्रपतन रोकने में लाभदायक | Safed Musli for Premature Ejaculation
शीघ्रपतन यानी की प्रीमैच्योर इजैक्युलेशन, यह एक पुरुषों में होने वाली आम यौन रोगों की समस्या है | अगर इसको सीधी भाषा में बोला जाए तो इसको अर्ली डिस्चार्ज कहते हैं, जिसका मतलब होता है की पुरुष परम सुख पर पहुंचने से पहले ही वीर्य निकल जाता है, जिसकी वजह से पुरुष काफी शर्मिंदगी महसूस करते हैं | कुछ पुरुष तो इस समस्या की वजह से बहुत तनाव में रहते है, अगर आप सफेद मूसली का उपयोग इस परेशानी में करते है तो यह आपको फायदा देगा और इस समस्या से आप धीरे धीरे निजात पा सकेंगे |
5. सेक्स पावर बढाए | Safed Musli for Sex stamina
सफेद मूसली के पाउडर को आप यौन शक्ति संबंधित समस्याओं के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं | यह बहुत ही उपयोगी जड़ी बूटी मानी जाती है, जिसकी वजह से आप अपने सेक्स पावर को बढ़ा सकते हैं और शारीरिक कमजोरी को दूर कर सकते हैं | इसके लिए आप आधा चम्मच सफेद मूसली के पाउडर को दूध के साथ सुबह और शाम खाना खाने की आधा घंटे बाद ले सकते हैं |
6. इरेक्टाइल डिसफंक्शन में उपयोगी | Safed Musli for Erectile Dysfunction
सफेद मूसली का सेवन पुरुषों के लिए रामबाण है, यह इरेक्टाइल डिसफंक्शन में भी फायदा करता है | पेनिस के टिशूज को ताकत देता हैं और उसके कठोरता में सुधार लाने में मदद करता हैं | यह मेल टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाने में मदद करता है और पुरुषों को ऊर्जा प्रदान करता है |
7. नपुंसकता से बचाव में सफेद मूसली के फायदे | Safed Musli for Impotence
नपुंसकता की समस्या का कारण होता है स्पर्म की क्वालिटी और गुणवत्ता में कमी | अगर इनको नहीं सुधारा जाए तो पुरुषों को बांझपन का सामना करना पड़ता है, जिसकी वजह से पुरुषों को पिता न बनने की समस्या आ सकती है है | इसलिए इनको सुधारना बहुत ही ज़रूरी है | इसके लिए आप सफेद मूसली का सेवन कर सकते हैं | सफेद मूसली के पाउडर को आप सुबह और शाम दूध के साथ सेवन करें यह आपको जरूर फायदा देगा |
सफेद मूसली खाने के तरीके | How to take Safed Musli in Hindi
- आप सफेद मूसली को कैप्सूल के रूप में भी खा सकते हैं, ये आसानी से आप को मिल जाती है |
- सफेद मूसली का पाउडर भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं, इसको आप दूध या गर्म पानी में मिलाकर ले सकते हैं या फिर इसको चम्मच की मदद से दूध या गर्म पानी के साथ सेवन कर सकते हैं |
- गर्भावस्था के दौरान भी सफेद मूसली का इस्तेमाल किया जाता है, यह लड्डू या मिठाई के रूप में भी खाई जा सकती है |
- सफेद मूसली पाक का भी सेवन कर सकते हैं |
- सफेद मूसली की जड़ भी बाजार में आसानी से उपलब्ध हो जाती है, इसको पीसकर इसका पाउडर बना कर आप इस्तेमाल कर सकते हैं |
सफेद मूसली के नुकसान | Sideffects of Safed Musli in Hindi
- सफेद मूसली के अधिक सेवन से आपको भूख में कमी महसूस हो सकती है, इसलिए इसका सेवन जरूरत से ज्यादा ना करे |
- अधिक सेवन से पाचन संबंधी प्रक्रियाओं में जैसे कब्ज, एसिडिटी, इरीटेबल बाउल सिंड्रोम की परेशानी हो सकती है |
- डायबिटीज़ यानी शुगर के मरीजों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसके सेवन से शुगर का स्तर कम हो सकता हैऔर लो शुगर के मरीजों को नुकसान कर सकता है |
- गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसका सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं करना चाहिए |
भारत में सर्वश्रेष्ठ 8 सफेद मूसली | Best 8 Safed Musli in India
1. बैद्यनाथ मूसली पाक | Baidyanath Musli Pak
BUY ON AMAZON
- यह शरीर को शक्ति, सामर्थ्य, जोश, और ऊर्जा प्रदान करता है |
- यह स्त्रियों और पुरुषों दोनों के लिए समान रूप से लाभदायक है |
- यह यौन शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है |
- यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है |
- यह पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ाता है |
- यह शीघ्रपतन की परेशानी में भी मददगार है |
- ये तनाव को दूर करने में भी लाभदायक है |
बैद्यनाथ मूसली पाक सामग्री | Baidyanath Musli Pak Ingredients in Hindi
- सफेद मूसली
- त्रिकटु
- त्रिजात
- शतवारी
- चित्रकमूल
- गोखरू
- अश्वगंधा
- हरड़
- लवंग
- जायफल
- जावित्री
- तालमखाना
- खरैटी बीच
- कमल गट्टा
- कौंच बीच
- सेमल गौंद
- वंशलोचन
- अकरकरा
- सफेद चीनी
- मकरध्वज
- बंग भस्म
बैद्यनाथ मूसली पाक की खुराक | Baidyanath Musli Pak Dosage in Hindi
बैद्यनाथ मूसली पाक का सेवन आप 6 ग्राम से 12 ग्राम या एक से दो चम्मच दूध या पानी के साथ दिन में दो बार कर सकते हैं |
BUY ON AMAZON
बैद्यनाथ मूसली पाक सुरक्षा सूचना | Baidyanath Musli Pak Safety Information in Hindi
- बैद्यनाथ मूसली पाक के पैकेट को ठंडी, सूखी और अंधेरी जगह में रखें |
- इसके लेवल को ध्यान से पढ़ें और एक्सपायरी का ध्यान रखें |
- बैद्यनाथ मूसली पाक की खुराक निर्धारित मात्रा में ले और अधिक मात्रा के सेवन से बचें |
- अगर इससे दुष्प्रभाव होता है जैसे कि भूख में कमी आना, कब्ज की समस्या होना, अगर इस तरह की परेशानी आप महसूस कर रहे हैं तो इसका सेवन बंद कर दें और एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर करें |
2. अत्तार आयुर्वेदा सफेद मूसली पाउडर | Attar Ayurveda Safed Musli Powder
BUY ON AMAZON
- यह शारीरिक कमजोरी को दूर करने में मदद करता है |
- सफेद मूसली सहनशक्ति, ताकत, और जीवनशैली को बढ़ाता है |
- ये पुरुषों की पूरी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है |
- यह इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है |
- यह बॉडी बिल्डिंग में लाभकारी है |
- यह 100% शुद्ध ओर नेचुरल सफेद मूसली पाउडर है |
- यह प्रिजर्वेटिव फ्री और Non-GMO है |
अत्तार आयुर्वेदा सफेद मूसली पाउडर सामग्री | Attar Ayurveda Safed Musli Powder Ingredients in Hindi
- काली मूसली
- शतवारी
- गोखरू
- कौंच बीच
- अकरकरा
- लाजवंती
- तालमखाना
अत्तार आयुर्वेदा सफेद मूसली पाउडर की खुराक | Attar Ayurveda Safed Musli Powder Dosage in Hindi
अत्तार आयुर्वेद मूसली पाउडर को आप दिन में दो बार दूध या पानी के साथ ले सकते हैं |
BUY ON AMAZON
अत्तार आयुर्वेदा सफेद मूसली पाउडर सुरक्षा सूचना | Attar Ayurveda Safed Musli Powder Safety Information in Hindi
- सफेद मूसली के पाउडर को पानी या दूध में न मिलाएं, क्योंकि ये अच्छे से मिक्स नहीं होगा, इसको ऐसे ही चम्मच की मदद से सेवन करें |
- सफेद मूसली पाउडर को ठंडे और सूखे स्थान पर रखें |
- सफेद मूसली को मॉइस्चर और सूरज की किरणों से बचाएं |
3. नुतरिहर्ब्स आर्गेनिक सफेद मूसली कैप्सूल | Nutriherbs Organic Safed Musli Capsule
BUY ON AMAZON
- यह टॉनिक का काम करता है |
- मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है |
- जॉइंट पेन को कम करने में मदद करता है |
- इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक है |
- एनर्जी लेवल को बढ़ाता है |
नुतरिहर्ब्स आर्गेनिक सफेद मूसली कैप्सूल सामग्री | Nutriherbs Organic Safed Musli Capsule Ingredients in Hindi
सफेद मूसली जड़
नुतरिहर्ब्स आर्गेनिक सफेद मूसली कैप्सूल की खुराक | Nutriherbs Organic Safed Musli Capsule Dosage in Hindi
एक कैप्सूल दिन में दो बार गुनगुने पानी के साथ खाना खाने के आधा घंटे बाद लें |
BUY ON AMAZON
नुतरिहर्ब्स आर्गेनिक सफेद मूसली कैप्सूल सुरक्षा सूचना | Nutriherbs Organic Safed Musli Capsule Safety Information in Hindi
- निर्देशानुसार दी गई डोज का सेवन करें |
- गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं इसके सेवन से बचें या डॉक्टर से परामर्श करें |
- 18 साल से कम उम्र के बच्चों से इस को दूर रखें |
- जिन्हें कोई बीमारी है, वह बिना डॉक्टर की परामर्श से इनको ना ले |
- एक्सपाइरी डेट जरूर देखें |
- इस्तेमाल करने से पहले इसका लेवल जरूर पढ़ें |
- सफेद मूसली को ठंडी जगह पर रखे और सूरज की किरणों से बचाएं |
4. कार्मेल ऑर्गॅनिक्स सफेद मूसली रुट पाउडर | CARMEL ORGANICS SAFED MUSLI ROOT POWDER
BUY ON AMAZON
- कार्मेल ऑर्गेनिक्स सफेद मूसली में शुद्ध सफेद मूसली की जड़ों का इस्तेमाल किया गया है |
- कोई एक्स्ट्रा प्रिजर्वेटिव मिक्स नहीं है |
- सफेद मूसली में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो कि बॉडी को डैमेज होने से बचाते है |
- यह इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं |
- यह व्हाइट ब्लड सेल के प्रोडक्शन को बढ़ा देते हैं |
कार्मेल ऑर्गॅनिक्स सफेद मूसली रुट पाउडर सामग्री | CARMEL ORGANICS SAFED MUSLI ROOT POWDER Ingredients in Hindi
सफेद मूसली जड़
कार्मेल ऑर्गॅनिक्स सफेद मूसली रुट पाउडर की खुराक | CARMEL ORGANICS SAFED MUSLI ROOT POWDER Dosage in Hindi
- एक टेबलस्पून सफेद मूसली को गर्म पानी या गर्म दूध में घोलकर दिन में दो बार लें |
- बेहतर परिणाम के लिए इसके सेवन से पहले डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं |
BUY ON AMAZON
कार्मेल ऑर्गॅनिक्स सफेद मूसली रुट पाउडर सुरक्षा सूचना | CARMEL ORGANICS SAFED MUSLI ROOT POWDER Safety Information in Hindi
- इसे ठंडे और सूखे स्थान पर रखें |
- खोलने के 3 महीने के भीतर उपयोग करें |
- पैकेट को हमेशा बंद रखें |
- अगर सील से छेड़छाड़ की गई है तो इसका इस्तेमाल न करें |
- बच्चों की पहुँच से दूर रखें |
- गर्भवती महिलाओं और स्तनपानकराने वाली महिलाओं, इसका इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें |
5. डाबर मूसली गोल्ड कैप्सूल | DABUR Musli Gold Capsules
BUY ON AMAZON
- वीर्य की क्वालिटी अच्छी करने के लिए सहायक है |
- ऊर्जा बढ़ाने में मदद करता है |
- पुरुषों में फर्टिलिटी को बढ़ाता है |
- पुरुषों में शीघ्रपतन की समस्या को दूर करता है |
- वयस्क पुरुषों में कामेच्छा का स्तर को बढ़ाता है |
- इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या को दूर करता है |
डाबर मूसली गोल्ड सामग्री | Dabur Musli Gold Ingredients in Hindi
- मूसली (Musli)
- शिलाजीत (Shilajit)
- गोल्ड (Gold)
- जातीफल (Jatiphal)
- मोती (Moti)
डाबर मूसली गोल्ड की खुराक | DABUR Musli Gold Dosage in Hindi
आप एक या दो मूसली गोल्ड पावर कैप्सूल रोजाना दो बार दूध के साथ या सादे पानी के साथ ले सकते हैं अन्यथा आप डॉक्टर के निर्देशानुसार सेवन करें |
BUY ON AMAZON
डाबर मूसली गोल्ड सुरक्षा सूचना | DABUR Musli Gold Safety Information in Hindi
- उपयोग करने से पहले लेबल जरूर पढ़ें |
- निर्देशानुसार खुराक का सेवन करें |
- जरुरत से ज्यादा इसकी खुराक न लें, यह नुकसानदायक हो सकता है |
- ठंडी और सूखी जगह पर रखें और धूप और गर्मी से बचाएं |
- इस्तेमाल करने से पहले इसकी एक्सपायरी जरूर चेक कर ले |
- बच्चों की पहुँच से दूर रखें |
- गर्भावस्था में या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसके सेवन से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें |
- अगर किसी भी तरह की एलर्जी महसूस होती है तो इसका सेवन तुरंत बंद कर दें और आयुर्वेद डॉक्टर को परामर्श करें |
6. उपाकर्म आयुर्वेद शुद्ध हर्ब्स सफेद मूसली कैप्सूल | UPAKARMA Ayurveda Pure Herbs Safed Musli Capsules
BUY ON AMAZON
- शारीरिक कमजोरी दूर करने में मदद करता है |
- ऊर्जा और शारीरिक शक्ति को बढ़ाता है |
- गाठिया के दर्द में रिलीफ देता है |
- मांसपेशियों को मजबूत बनाने में लाभकारी है |
उपाकर्म आयुर्वेद शुद्ध हर्ब्स सफेद मूसली कैप्सूल सामग्री | UPAKARMA Ayurveda Pure Herbs Safed Musli Capsules Ingredients in Hindi
- सफेद मूसली
- काली मूसली
उपाकर्म आयुर्वेद शुद्ध हर्ब्स सफेद मूसली कैप्सूल की खुराक | UPAKARMA Ayurveda Pure Herbs Safed Musli Capsules Dosage in Hindi
आप एक या दो कैप्सूल रोजाना दो बार दूध के साथ या सादे पानी के साथ ले सकते हैं अन्यथा आप डॉक्टर के निर्देशानुसार सेवन करें |
BUY ON AMAZON
उपाकर्म आयुर्वेद शुद्ध हर्ब्स सफेद मूसली कैप्सूल सुरक्षा सूचना | UPAKARMA Ayurveda Pure Herbs Safed Musli Capsules Safety Information in Hindi
- उपकर्मा आयुर्वेद शुद्ध सफेद मूसली एक्सट्रेक्ट से बना है |
- यह पाचन शक्ति को बढ़ाता है और पेट की बीमारियों से निजात दिलाता है |
- यह तनाव को दूर करता है |
- इसके इस्तेमाल से पहले लेबल जरूर पढ़ें |
- इसकी एक्सपायरी जरूर देखें |
- बच्चो से दूर रखें |
- अगर आपको कोई बीमारी है तो बिना डॉक्टर की सलाह के ना ले |
- गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिला इसका सेवन खुद से न करें, इसके सेवन से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर ले |
7. युविका मूसली सफेद | YUVIKA Musli Safed
BUY ON AMAZON
- कोई भी आर्टिफिशियल रंग इस्तेमाल नहीं किया गया है |
- यह ताजा और शुद्ध हैं |
- यह यौन शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है |
- यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है |
- यह पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ाता है |
युविका मूसली सफेद सामग्री | YUVIKA Musli Safed Ingredients in Hindi
सफेद मूसली
युविका मूसली सफेद की खुराक | YUVIKA Musli Safed Dosage in Hindi
एक टेबलस्पून सफेद मूसली को गर्म पानी या गर्म दूध में घोलकर दिन में दो बार लें |
BUY ON AMAZON
युविका मूसली सफेद सुरक्षा सूचना | YUVIKA Musli Safed Safety Information in Hindi
- इसके इस्तेमाल से पहले लेबल जरूर पढ़ें |
- इसकी एक्सपायरी जरूर देखें |
- अगर सील से छेड़छाड़ की गई है तो इसका इस्तेमाल न करें |
- बच्चों की पहुँच से दूर रखें |
- अगर इससे कोई एलर्जी महसूस हो रही है तो इसका सेवन बंद कर दें और एक बार डॉक्टर से जरूर परामर्श करें |
8. पतंजलि स्वेत मूसली चूर्ण | Patanjali Swet Mushli Churna
BUY ON AMAZON
- यह रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए उपयोगी है
- यह कमजोरी को दूर करता है
- यह पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ाता है |
- यह शीघ्रपतन की परेशानी में भी मददगार है |
- ये तनाव को दूर करने में भी लाभदायक है |
पतंजलि स्वेत मूसली चूर्ण सामग्री | Patanjali Swet Mushli Churna Ingredients in Hindi
सफेद मूसली
पतंजलि स्वेत मूसली चूर्ण की खुराक | Patanjali Swet Mushli Churna Dosage in Hindi
एक टेबलस्पून सफेद मूसली को गर्म पानी या गर्म दूध में घोलकर दिन में दो बार लें बेहतर परिणाम के लिए स्कूल के सेवन से पहले डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं
BUY ON AMZON
पतंजलि स्वेत मूसली चूर्ण सुरक्षा सूचना | Baidyanath Musli Pak Safety Information in Hindi
- इसे ठंडे और सूखे स्थान पर रखें |
- खोलने के 30 दिन के भीतर उपयोग करें |
- पैकेट को हमेशा बंद रखें |
- अगर सील से छेड़छाड़ की गई है तो इसका इस्तेमाल न करें |
- बच्चों की पहुँच से दूर रखें |
- गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिला इसका इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें |
निष्कर्ष | Conclusion
इस लेख के माध्यम से आप जान ही गए होंगे कि सफेद मूसली कितनी फायदेमंद जड़ी बूटी है, आपने इस लेख में पढ़ा कि इसके फायदे जनरल समस्याएं और यौन संबंधी समस्याओं में कैसे उपयोगी है | इस लेख में आपने जाना कि कैसे सफेद मूसली पुरुषों के लिए फायदेमंद है |
आपको सफेद मूसली बहुत ही आसानी से मेडिकल स्टोर पर मिल जाती है | सफेद मूसली बाजारों में अलग-अलग ब्राण्ड में उपलब्ध है, हमने इनकी भी जानकारी इस लेख में दी है और इनके फायदे, खुराक, सामग्री और सुरक्षा जानकारी यहाँ उपलब्ध कराई है | अगर आप इसको ऑनलाइन खरीदना चाहते हैं तो उसके भी लिंक हमने इसमें दिए है, आप चाहे तो ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं | आशा करते हैं आपको हमारा लेख पसंद आया होगा ,अगर आप चाहते हैं कि हम किसी और जड़ी बूटी पर जानकारी दे तो आप हमेजरूर बताएं |
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल | FAQ
1. सफेद मूसली कितने दिन में असर दिखाती है?
सफेद मूसली आपको 7 दिन में ही असर दिखाना शुरू कर देती है ,अगर आप इसको नियमित रूप से सेवन करते हैं तो यह शारीरिक कमजोरी को दूर करती है और आपको ऊर्जा प्रदान करती है |
2. दूध में सफेद मूसली मिलाकर पीने से क्या होता है ?
दूध में सफेद मूसली के मिश्रण को पीने से शारीरिक ऊर्जा बढ़ती है और यह टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाता है | यह पुरुषों की शारीरिक कमजोरी को दूर करने में और यौन क्षमता को बढ़ाने में बहुत ही लाभकारी माना जाता है |
3. सफेद मूसली गर्मियों में खा सकते हैं क्या ?
जी हाँ आप सफेद मूसली को गर्मी में भी खा सकते हैं |
4. सफेद मूसली कितने दिन खानी चाहिए ?
सफेद मूसली का असर आपको सात दिनों में ही देखने को मिलता है, लेकिन अगर आप अपनी शारीरिक क्षमता को बढ़ाना चाहते हैं और ऊर्जावान बनना चाहते हैं तो इसका सेवन 40 दिन तक कर सकते है | लेकिन सबकी बॉडी अलग होती है इसलिए आप एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर करें |
5. सफेद मूसली कौन सी बीमारी में काम आती है ?
सफेद मूसली बहुत सारी बीमारी में काम आती है, ये आपको अर्थराइटिस, कैंसर, डायबिटीज़, शारीरिक कमजोरी, तनाव, पुरुषों के यौन शक्ति, नपुंसकता जैसी बीमारियों में बहुत लाभकारी है |
Other Links