करेला जामुन जूस(Karela Jamun Juice) एक चमत्कारी औषधि का काम करता है | इस जूस को इनके बीजों से तैयार किया जाता है | करेला जामुन जूस में बराबर मात्रा में alkaloids और saponins पाया जाता है और इसमें बहुत कम कैलोरीज़ होती है | करेला जामुन जूस से आपको कई तरह के फायदे मिलते है जैसे ब्लड शुगर लेवल को कम करता है ,पैंक्रियास, लिवर और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, रोग प्रतिरोधक छमता को बढ़ाता है, मेटाबोलिक हेल्थ में सुधार करता है और इन्सुलिन के लेवल को नियंत्रित रखता है, कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है और हार्ट(दिल) के लिए भी बहुत फायदेमंद है |
करेले को Bittermelon या Bittergourd भी बोला जाता है, इसका स्वाद बहुत ही कड़वा होता है, लेकिन यह फायदेमंद और स्वास्थ्यवर्धक होता है | करेले में भरपूर मात्रा में बीटा-कैरोटीन और आयरन होता है, इसके अलावा करेले में विटामिन्स और नुट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में होते है |
अब बात करते है जामुन की – जामुन को अंग्रेजी में Indian blueberry या Java plum कहते है | जामुन को मुख्या रूप से आयुर्वेदिक दवा बनाने में इस्तेमाल करते है | यह एसिडिक फल है लेकिन इसके सेवन से शरीर को बहुत सारे लाभ होते है | जामुन में प्रचुर मात्रा में Carbohydrates, Potassium, Calcium और Phosphorus पाया जाता है |
Karela Jamun Juice Benefits | करेला जामुन जूस के फायदे
1. मधुमेह में फायदेमंद | Karela Jamun Juice for Diabetes
ब्लड ग्लूकोस या ब्लड शुगर यह हमारे शरीर के लिए महत्वपूर्ण गटक है, जो हमारे प्रत्येक अंग को एनर्जी प्रदान करता है| शरीर में शुगर का नियंत्रण तथा पाचन पैंक्रियास के द्वारा किया जाता है, लेकिन जब पैंक्रियास के द्वारा सही मात्रा में इन्सुलिन नहीं बनता तो ब्लड में शुगर का लेवल बढ़ जाता है या जितना शरीर शुगर ले रहा है उससे ज्यादा शरीर की जरुरत बढ़ जाती है | इन दोनों ही स्थिति में शुगर बैलेंस में नहीं रहता और जिसकी वजह से शरीर मे परेशानी बढ़ जाती है | इसमें महत्वपूर्ण कारण है, आज कल का खान पान और लाइफस्टाइल | शुगर इम्बैलेंस होने से शरीर में कई तरह के बदलाव आप महसूस कर सकते है, जैसे हमेशा शरीर थका-थका महसूस करना, कमजोरी आना, बार-बार प्यास लगना, बार-बार भूख लगना, घाव का जल्दी न भरना, बार-बार पेशाब आना, चक्कर आना, इस तरह की अलग-अलग समस्या होने लगती है और ऐसी स्थिति में शुगर लेवल कण्ट्रोल करना बहुत जरुरी हो जाता है |
अगर ऐसी स्थिति में आप अलोपेथिक डॉक्टर के पास जाते है तो वो कई तरह के इंजेक्शन और दवाइयाँ आपको देंगे, जिससे की आपका शुगर लेवल तो कण्ट्रोल हो जायेगा लेकिन इनके अपने नुकसान है | अगर आप अपनी डाइट में करेला और जामुन को शामिल करते है तो यह आपको नेचुरल तरीके से ठीक करने में मदद करेगा |
करेला इन्सुलिन के समान ही काम करता है और जामुन एंटीडायबिटिक तथा एंटी ऑक्सीडेंट का काम करता है | जामुन स्टार्च को शुगर में कन्वर्ट होने के कार्य को धीमा कर देता है जिससे की अचानक शुगर लेवल बढ़ने की संभावना कम हो जाती है और मरीज को किसी भी प्रकार की इमरजेंसी का सामना नहीं करना पड़ता है |
2. भूख को बढ़ाने में फायदेमंद
अगर आपको भूख कम लगती है ,आपको अंदर से मन ही नहीं होता खाने का, जितना आपको खाना खाना चाहिए उतना आप नहीं खा रहे है, इसका मतलब आपका पाचन तंत्र ठीक नहीं है, लेकिन अगर आप करेला जामुन के जूस का सेवन करते है तो आपके Digestive system को सही करेगा जिससे आपकी भूख बढ़ती है और आप सही मात्रा में आहार ले सकते है |
3. वजन कम करने में लाभकारी
करेले में काफी मात्रा में फाइबर होता है, जिससे की पेट भरा महसूस होता है और उसके कारण बेवजह खाने का मन नहीं होता | अगर सुबह के समय आप खाली पेट करेले जामुन जूस का सेवन करते है तो यह फैट बर्निंग का काम करता है जिससे कि वजन तेजी से कम होता है |
4. लिवर को भी रखें स्वस्थ
अगर आपका पाचन तंत्र सही से काम नहीं करता तो इसका असर आपके लिवर पर भी पड़ता है | अगर आप करेला जामुन के रस का सेवन करते है तो यह आपको कई तरह के फायदे पहुचायेगा क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते है जिसकी वजह से यह खराब विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता हैं और पित्त एसिड के स्राव को सुविधाजनक बनाता हैं |
5. करेला जामुन जूस इम्युनिटी बूस्टर
Karela Jamun Juice में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो की शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाते है | अगर आपकी इम्युनिटी मजबूत रहेगी तो शरीर की कई रोगो से लड़ने की छमता बढ़ जाएगी |
6. Digestive System को बनाये मजबूत
करेला जामुन जूस में कुछ सक्रिय तत्व होते है, अगर इस जूस का सेवन नियमित रूप से किया जाए तो यह आपके शरीर से कई तरह के टॉक्सिन्स बहार निकालने में मदद करते है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाते है |
7. कैंसर में भी करेला जामुन जूस लाभकारी |
करेला जामुन जूस का इस्तेमाल कैंसर जैसी समस्याओं में भी किया जाता है, क्योंकि इस जूस में कई ऐसे गुण पाए जाते है जो कि कैंसर की समस्या में भी लाभकारी है | करेला जामुन में एक प्रकार का केमिकल होता है जिसे 16-Hydroxy के नाम से जाना जाता है | यह केमिकल कैंसर सेल्स को रोकने में मदद करता है |
8. कोलेस्ट्रोल के लेवल को कम करने में उपयोगी
कोलेस्ट्रॉल के मुख्य दो रूप होते है जिनको गुड कोलेस्ट्रॉल और बेड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है | अगर करेला जामुन के जूस का सेवन किया जाए तो यह LDL यानी कि बेड कोलेस्ट्रॉल को ब्लड में कम करने में मदद करता है |
9. त्वचा के लिए फायदेमंद
चेहरे के कील मुहांसे, फुंसी-फोड़ो, झाइयाँ आदि कई अन्य समस्याओं में करेला जामुन जूस पीना फायदेमंद होता है। यह एक ब्लड पूरिफिएर का काम करता है जिससे आपका खून साफ़ होता है |
10. करेला जामुन जूस में है एंटीफंगल गुण
चेहरे के साथ-साथ शरीर की त्वचा के लिए भी इस जूस का सेवन कर सकते है | यह एंटीफंगल का काम करता है जिसकी मदद से स्किन इन्फेक्शन, खुजली ,एक्जिमा, पिगमेंटेशन और स्किन से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से छुटकारा मिलता है क्योंकि इसके सेवन से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और स्किन से जुड़ी परेशानियों का खतरा कम होता है।
11. बालो को भी मजबूती प्रदान करे
इस जूस के लगातार सेवन से आपको बालो की कई तरह की समस्या से छुटकारा मिलता है जैसे रूसी, बालों का समय से पहले सफेद होना, बालों का झड़ना और दोमुंहे बाल आदि | आप अगर करेला जामुन जूस का सेवन नियमित रूप से करेंगे तो यह आपकी इन समस्याओं को कम करेगा और बालो को लम्बे, घने और चमत्कार भी बनाएगा |
12. कब्ज़ को ठीक करने में लाभकारी है करेला जामुन जूस
करेला जामुन जूस कब्ज़, कॉन्स्टिपेशन तथा बवासीर जैसी परेशानी में भी बहुत लाभकारी माना जाता है |
13. सूजन को कम करने में लाभकारी
करेले और जामुन दोनों में ही प्लांट कंपाउंड और पॉलीपेप्टाइड-पी पाया जाता है, जिसकी वजह से करेला जामुन जूस शरीर की सूजन कम करने में सहायक है |
करेला जामुन जूस बनाने की विधि | Karela jamun Juice Receipe
करेला जामुन जूस को आप घर पर भी बना सकते है इसके लिए आपको आधा करेला और 5-6 बीज वाले जामुन चाहिए | आप इनको मिक्सर की मदद से ब्लेंड कर ले और छलनी से छान ले | इसको आप सीधा नहीं पी पाएंगे क्योंकि ये कड़वा होगा, इसलिए इसमें पानी मिला ले ,और अगर थोड़ा स्वाद ठीक करना चाहते है तो इसमें नींबू का रस और सेंधा नमक भी मिला सकते हैं |
करेला जामुन जूस का सेवन | How to take Karela Jamun Juice
- 30 ml सुबह और 30 ml शाम को पानी में मिला कर खाना खाने से पहले ले |
- सुबह खाली पेट लेना बहुत ही फायदेमंद होता है |
- इसके सेवन के बाद आधे घंटे कुछ न खाये |
करेला जामुन जूस के सेवन से पहले सावधानियाँ | Precautions before consuming Karela Jamun juice
- अगर आपकी शुगर की दवा चल रही है तो उनको लेना बंद न करे और जब धीरे-धीरे शुगर लेवल में सुधार होने लगे तो डॉक्टर की सलाह पर उन दवाइयों को बंद कर सकते है|
- इसके सेवन से पहले शीशी को हिला ले |
- इसको रूम टेम्परेचर पर ही रखें |
- करेला जामुन जूस की एक्सपायरी चेक करके ही इसको इस्तेमाल करे |
- बच्चो की पहुँच से दूर रखे |
करेला जामुन जूस के नुकसान | Karela Jamun Juice Side Effects
- करेला जामुन जूस एक नेचुरल पेय है इसके वैसे तो कोई ख़ास नुकसान नहीं है लेकिन किसी भी चीज का इस्तेमाल अगर आप हद से ज्यादा करते है तो यह आपको नुकसान ही देगी चाहे वह आयुर्वेदिक ही क्यों न हो |
- अगर आप जितनी मात्रा बताई है उससे ज्यादा करेला जामुन जूस का इस्तेमाल करते है तो आपके शरीर पर अवश्य ही दुष्प्रभाव पड़ेगा |
- किसी भी आयुर्वेदिक दवा के सेवन से पहले एक बार चिकित्सक से परामर्श जरूर करें, खासकर आयुर्वेदिक डॉक्टर से |
- इस जूस का जरूरत से ज्यादा अगर आप सेवन करते है तो यह आपके पेट को खराब कर सकता है और आपको पेट दर्द, दस्त जैसी समस्या हो सकती है, इसके अलावा गले में खराश, बुखार, शरीर में दर्द जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है |
- करेला जामुन जूस का सेवन स्त्री-पुरुष कोई भी कर सकता है परन्तु गर्भवती महिला इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें |
- बच्चों को भी इसका सेवन कराने से पहले डॉक्टर की सलाह ले क्योंकि डॉक्टर ही बता सकते है किस उम्र का बच्चा कितनी खुराक इसकी ले सकता है |
करेला जामुन जूस ब्रांड्स | Karela Jamun Juice Brands in India
करेला जामुन जूस कई ब्रांड्स में उपलब्ध है, आपको जो भी सही लगता है आप उस ब्रांड का ले सकते है | यह आपको किसी भी आयुर्वेदिक मेडिकल स्टोर पर मिल जायेगा या फिर आप इसको ऑनलाइन भी खरीद सकते है, हमने अपने आर्टिकल में कुछ ब्रांड्स और उनके लिंक उपलब्ध कराये है | आप उनकी मदद से सही करेला जामुन जूस का चुनाव कर सकते है |
1. बैद्यनाथ वनसार करेला जामुन जूस | Baidyanath Vansaar Karela Jamun Juice
BUY ON AMAZON
2.बैद्यनाथ करेला जामुन जूस | Baidyanath Karela Jamun Juice
BUY ON AMAZON
BUY ON AMAZON
3.श्री श्री आयुर्वेद करेला जामुन जूस | Sri Sri Ayurveda Karela Jamun Juice
BUY ON AMAZON
4.डाबर नीम करेला जामुन जूस | Dabur Neem Karela Jamun Juice
BUY ON AMAZON
5.कपिवा करेला जामुन जूस | Kapiva Karela Jamun Juice
BUY ON AMAZON
6.झंडू करेला जामुन जूस | Zandu Karela Jamun Juice
BUY ON AMAZON
7.Axiom करेला जामुन जूस | Axiom Karela Jamun Juice
BUY ON AMAZON
निष्कर्ष | Conclusion
करेला जामुन जूस भले ही पीने में आपको कड़वा लगे लेकिन इसमें गुण बहुत ही ज्यादा है, इसके इस्तेमाल से आप शरीर की बहुत सारी समस्याओं से निजात पा सकते है, खासकर यह डायबिटिक मरीजों के लिए रामबाण साबित होता है | आपने इस लेख में करेला जामुन के फायदे के साथ साथ-साथ उसकी विधि और उसके पीने के सही समय को जाना | हर चीज के कुछ फायदे एवं साइड इफेक्ट्स भी होते है, इसलिए हमारी सलाह है की इसके सेवन से पहले इसके साइड इफेक्ट्स पर भी ध्यान दे और डॉक्टर से सलाह जरूर लें | आप हमें जरूर लिखे की आपको हमारा यह लेख कैसा लगा, कोई राय या विचार हमारे साथ साझा करना चाहते है या किसी अन्य आयुर्वेदिक संबंधित जानकारी चाहते है तो हमें जरूर लिखे |
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल | FAQ
1. करेला और जामुन के जूस के क्या फायदे हैं ?
यह जूस मधुमेह के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद है, इसके आलावा यह bad कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है, हार्ट को स्वस्थ बनाता है |
2. करेला जामुन का जूस कब पीना चाहिए ?
करेला जामुन जूस को सुबह और शाम खाना खाने से पहले पीये | अगर आप इसको सुबह में खाली पेट लेते है तो यह आपको बहुत फायदा करेगा |
3. डायबिटीज के लिए करेला जामुन का जूस कितना पीना चाहिए ?
30 ml करेला जामुन जूस को पानी में मिलकार सुबह में खाली पेट ले यह डायबिटीज में फायदा करेगा |
4. क्या मैं करेला जामुन का जूस रोज ले सकती हूं ?
जी हाँ, आप इसका सेवन रोज कर सकते है अगर आप इसकी निर्धारित डोज़ डॉक्टर की सलाह से लेते है |
5. क्या करेला जामुन के जूस का कोई साइड इफेक्ट है ?
गर्भवती महिला एवं पुरानी बीमारी से ग्रसित व्यक्ति इसका सेवन न करे | अगर आपको ऐसी कोई समस्या नहीं है तब भी आप डॉक्टर से परामर्श जरूर करें, अगर आप ऐसा करते है तो आप भविष्य में होने वाले किसी भी साइड इफ़ेक्ट से बच सकते है |
6. क्या करेला जूस ब्लड शुगर कम करता है ?
जी हाँ ,करेला जूस ब्लड शुगर कम करता है |
Other Links-